Home रायगढ़ न्यूज बड़े रामपुर में आदिवासी महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा

बड़े रामपुर में आदिवासी महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पीड़िता ने नगर कोतवाल को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के बड़े रामपुर में एक आदिवासी महिला के भू-स्वामी हक की जमीन पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पुलिस से की गई है। महिला के पति ने नगर कोतवाल को शिकायत पाती सौंपते हुए इंसाफ की फरियाद भी की है।

                      भूमि स्वामी भालकुनी राठिया की ओर से पति मुन्ना लाल राठिया ने सिटी कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत कर अवैध कब्जा करने की शिकायत की है। उसने बताया कि खसरा नंबर 171रकबा 0.2470 हेक्टेयर भालकुनी राठिया के हक की जमीन है। उक्त भूमि की जेसीबी मशीन से साफ सफाई कराकर उसमें से 7500 वर्गफुट पर कब्जा दर्शाया गया, लेकिन उक्त भूमि पर असामाजिक तत्वों ने जबरन कब्जा करने बांस-बल्ली गाड़ते हुए उनको धमकाया।

                              यही नहीं, उक्त भूमि पर अपना कब्जा बताने वाले असामाजिक तत्वों ने जेसीबी मशीन वाले को भी भगा दिया। कोतवाली पुलिस को दिए आवेदन में उक्त भूमि पर कब्जा दिलाने का गुहार लगाते हुए असामाजिक तत्वों से राहत दिलाने का आग्रह भी किया गया है। आवेदन पत्र के साथ भू-स्वामी के द्वारा उक्त भूमि के बी-1, नक्शे,ऋण पुस्तिका और सीमांकन रिपोर्ट की छायाप्रति भी प्रस्तुत किया गया है।

You may also like