ट्रक से टायर और डिस्क चोरी कर फरार था ड्रायवर 

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

आरोपी से करीब ढाई लाख रूपये के 10 ट्रक टायर और 2 डिस्क जब्त

 

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के जूटमिल पुलिस ने ट्रक टायर और डिस्क चोरी मामले के फरारी काट रहे आरोपी ड्रायवर राहुल राजकुमार को गिरफ्तार कर चुराये 10 नग ट्रक टायर और 2 डिस्क की जप्ती की गई है। आरोपी को जूटमिल पुलिस द्वारा आज ज्युज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

               ट्रक टायर और डिस्क चोरी के संबंध में ग्राम लेन्ध्रा बरमकेला में रहने वाले शुभम अग्रवाल ने 25 जुलाई को थाना जूटमिल में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करा कि इसके ट्रक (क्रमांक-सीजी 04 एमएम 1155) रायगढ से रायपुर ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में लगी हुई थी जिसे ड्रायवर राहुल राजकुमार निवासी औरगांबाद बिहार चलाता था सके एवज में राहुल को प्रतिमाह 10,000 रुपये दिया जाता था। विगत 2 अप्रैल की सुबह ड्रायवर राहुल राजकुमार अपना मोबाईल को बंद कर ट्रक को रायगढ छातामुड़ा बाईपास में खड़ी कर कहीं चला गया। राहुल और ट्रक की खोजबीन किये तो ट्रक को बाईपास में खड़ा मिला।

                          ड्रायवर राहुल राजकुमार ने ट्रक में लगे नये 10 नग टायर, 2 नग डिस्क को चोरी कर पुराना टायर एवं डिस्क को ट्रक में लगा दिया था। आवेदन पर राहुल राजकुमार के विरूद्ध धारा 381 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आरोपी का डिटेल लेकर जानकारी जुटाये और मुखबीरों को आरोपी की सूचना देने लगाया गया। कल मुखबीर सूचना पर जूटमिल पुलिस ने आखिरकार राहुल राजकुमार पिता भगत सिंह (26 साल) निवासी ग्राम कमरा पोस्ट विशम्भरपुर थाना कसमा जिला औरगांबाद (बिहार) को जूटमिल क्षेत्र में घूमते हिरासत में लिया गया

                                 उसके मेमोरेंडम पर पटेलपाली सब्जी मंडी के पास छिपाकर रखे चुराये 10 नग ट्रक टायर कीमती 2,50,799 रुपए और 2 नग डिस्क 13,000 जुमला कीमती 2,63,799 रूपये की संपत्ति बरामद कर आरोपी को आज चोरी के अपराध में जूटमिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You may also like

Leave a Comment