शाला क्रीड़ा में नटवर और जिंदल स्कूल की बेटियों ने मारी बाजी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल, रायगढ़ में स्कूल गेम्स  यानी शाला क्रीड़ा 2024 में गर्ल्स अंडर 14, 17, 19 में जिंदल स्कूल और नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुए रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें नटवर स्कूल की 3 छात्राओं द्वारा और जिंदल स्कूल की मात्र एक बच्ची ने जीत हासिल किया।

विशुल सिंघल (प्रेसिडेंट रायगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन), सेक्रेटरी रमेश कुमार सिन्हा, सेक्रेटरी रायगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन, राजू गुप्ता जॉइंट सेक्रेटरी, अजय अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट बॉक्सिंग एसोसिएशन, रायगढ़ जिला,
वर्किंग प्रेसिडेंट सीएस राजेश नांबियार और रिकेश नांबियार, वाइस प्रेसिडेंट कोच बॉक्सिंग एसोसिएशन, मिस ज्योति एक्जीक्यूटिव मेम्बर कोच बॉक्सिंग एसोसिएशन रायगढ़, राजेन्द्र कुमार, स्टेट छत्तीसगढ़, एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन, संतोष सिंह, जिंदल स्कूल कोच, आबिद साबरी, ब्लॉक लेवल स्कूल गेम्स अभिषेक गुप्ता पीटीआई, नटवर स्कूल जीवन लाल नायक, इंचार्ज स्कूल गेम्स रायगढ़ ने सभी बालिकाओं को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

                            वहीं, उषा नांबियार ट्रेजरर, बॉक्सिंग एसोसिएशन रायगढ़ ने सभी बच्चियों को नेशनल जीतने पर 5000 रुपए देने की घोषणा की। जीतने वाले बच्चियों में वर्षा चौहान, आशा आइंड, मीनाक्षी प्रसाद, देवीना धीवर और सबसे बेहतरीन प्रदर्शन नटवर स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शिवांगी कौसले का रहा।

You may also like

Leave a Comment