सेठी नगर के दुर्गा मंदिर में महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सावन के पहले सोमवार शहर के सेठी नगर स्थित दुर्गा मंदिर में भी ओम नमः शिवाय का नारा गूंजा। कॉलोनी की महिला मंडल ने मन्दिर में रुद्राभिषेक कर भोले भंडारी को याद करते हुए सुख-समृद्धि की कामना भी की।

                     दरअसल, सामाजिक, धार्मिक और रचनात्मक कार्यों में अग्रणी सेठी नगर की महिला मंडल ने श्रावण मास को बेहद खास बनाने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी है। सावन के पहले सोमवार यानी 22 जुलाई की सुबह महिला मंडल की सदस्यों ने पूरे भक्ति भाव के साथ दुर्गा मंदिर स्थित शिवलिंग में विशेष पूजा कर रुद्राभिषेक किया। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ ही महिलाओं ने परिजनों के साथ महादेव का स्मरण कर उन्हें बिल्व पत्र, धतूरा, शमी पत्र, भांग, दूध, शहद और पुष्प अर्पित करते हुए ओम नमः शिवाय का जाप किया।

                      मान्यता है कि सावन सोमवार को रुद्राभिषेक करने का अलग महत्व है और जीवन में इसका सकारात्मक असर पड़ता है। यही कारण है कि दुर्गा मंदिर में सेठी नहर की मातृ शक्तियों ने प्रत्येक सोमवार रुद्राभिषेक करने का संकल्प भी लिया है।

You may also like

Leave a Comment