एक पौधा अपनों के नाम से साकार होगा, सुंदर जशपुर का सपना: कौशल्या साय

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

 जशपुरनगर (सृजन न्यूज)। शहर के विजय विहार में एक पौधा अपनों के नाम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व जशपुर राजपरिवार के सदस्य कुमार दिलीप सिंह जूदेव की छोटी बहु संयोगिता सिंह जूदेव की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह उपस्थित थे। कौशल्या साय और संयोगिता सिंह जूदेव ने सबके साथ विजय विहार में पौधरोपण किया।

                         इस दौरान कौशल्या साय ने संयोगिता सिंह जूदेव की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आव्हान पर जशपुर सहित पूरे देश में इन दिनों मां के नाम एक पौधा रोपने का अभियान चल रहा है। इसमें बड़ों से लेकर बच्चे तक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। ऐसे में एक पौधा अपनों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हरियर जशपुर, सुंदर जशपुर के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

                 संयोगिता सिंह जूदेव ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कुमार दिलीप सिंह जूदेव और युद्ववीर सिंह जूदेव व इनके साथ जुड़े उनके पारिवारिक सदस्य,मित्र और सहयोगियों के नाम पर पौधरोपण किया गया है। संयोगिता सिंह ने कहा कि अपने के नाम को भविष्य के लिय संजोये रखने के लिए पौधरोपण करने से अच्छा कोई साधन नहीं हो सकता है। आज रोपे जा रहे पौधे ही कल पेड़ बनेगें और जब भी इन्हें देखगें तो हमारे अपने इन पेड़ों में दिखाई देगें। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने सराहना की।

                        कार्यक्रम में जनपद पंचायत जशपुर की पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रधान, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, संतन भगत, सुनील अग्रवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता व नगरवासी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment