बाबा प्रियदर्शी के दरबार मे माथा टेक ओपी ने निभाई गुरु-शिष्य की सनातनी परंपरा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मंच पर बनोरा आश्रम से जुड़े संस्करण साझा करते हुए कहा कि आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ अघोर गुरु पीठ ब्रम्ह निष्ठालय बनोरा स्थित आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश वासियों के सुख, शांति समृद्धि की कामना की।

               वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ने कोसमनारा स्थित बाल तपस्वी सत्यनारायण के दर्शन कर प्रदेश के समृद्धि की कामना की। विधायक ओपी ने कहा कि बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन कर उनका सानिध्य हासिल कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। गुरु दर्शन पश्चात भक्तों के साथ पंगत में बैठकर भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद अघोरेश्वर भगवान राम मंदिर विद्यालय परिसर में नीम का पौधा लगाया।

          ओपी ने आगे कहा कि अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा आश्रम आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला के रूप में देश भर में विख्यात है। बनोरा आश्रम ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत जनता को शिक्षा और चिकित्सा से जुड़ी मूलभूत आवश्यकता मुहैया करा रहा। बनोरा आश्रम को प्रदेश की अनमोल धरोहर बताते हुए विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि बनोरा की इस पावन भूमि में दशकों से मानव सेवा की अद्भुत मिसाल पेश करने वाले बाबा प्रियदर्शी राम का दर्शन पाकर धन्य हो गया।

You may also like

Leave a Comment