पंचमुखी मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व कल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के प्रमुख धार्मिक आस्था का केंद्र श्री पंचमुखी हनुमान साई दरबार एवं सिद्ध पीपलाक्ष्य महादेव मंदिर कारगिल चौक में 21 जुलाई को गुरुपर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार सुबह से मंदिर के पट खुल जाएंगे और रात्रि शयन आरती के पश्चात बंद होंगे।

                इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए संस्था के संचालक अध्यक्ष कृष्ण कुमार केशरवानी ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के दिन साई बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर प्रातः 8 बजे महाआरती की जायेगी। पूर्वान्ह 11=30 बजे से मध्यान्ह आरती के बाद गुरु प्रसाद के रूप में पुड़ी-सब्जी का वितरण उपस्थित भक्तों के बीच किया जाएगा जो प्रभु इच्छा तक चलेगा।

                           श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने रायगढ़ जिले के समस्त भक्तजनों से विनम्र निवेदन किया है कि वे गुरुपूर्णिमा पर्व पर मंदिर में पहुंच कर गुरु प्रसाद पाकर पुण्य के भागी बनें। कलयुग में बिना गुरु के उद्धार संभव नहीं है और भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में कहा है कि गुरुर ब्रम्हा, गुरुर देवो महेश्वर गुरुर साक्षात् परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः अर्थात गुरु ही ब्रम्हा हैं। गुरु ही विष्णु हैं और गुरु ही महेश्वर हैं। गुरु ही साक्षात् परम ब्रम्ह हैं। ऐसे गुरु को मै प्रणाम करता हूं।

You may also like

Leave a Comment