आईपीएल ऑक्शन सूची में रायगढ़ के शुभम समेत छग के 7 खिलाड़ियों को मिली जगह

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल ऑक्शन के लिए जारी 574 खिलाड़ियों की सूची में छत्तीसगढ़ के 7 खिलाड़ियों को शामिल किए जाने पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मंच में हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए इसे छग क्रिकेट के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

                               विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा रायगढ़ निवासी संजय अग्रवाल के सुपुत्र शुभम अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ के 7 खिलाड़ियों आयुष पांडेय, अजय मंडल, अमनदीप खरे, प्रतीक यादव, आशीष डहरिया और प्रशांत साई पैकरा को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में स्थान मिलना छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

                   विदित हो कि बीसीसीआई द्वारा 24-25 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाले आईपीओ ऑक्शन के लिए 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ीयों की सूची जारी की है। इसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के 7 खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है।

You may also like

Leave a Comment