55 महिलाओं ने लिया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

नारी सशक्तिकरण में सक्रिय सामाजिक संस्था दिव्य शक्ति की पहल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सामाजिक सरोकार में अग्रणी संस्था दिव्य शक्ति के द्वारा श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर कोतरा रोड रायगढ़ में पिछले 1 मई से निरंतर 55 महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।

         प्रशिक्षित महिलाओं को दिव्य शक्ति की प्रमुख श्रीमती कविता बेरीवाल एवं संस्था के सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सिलाई सर्टिफ़िकेट देकर बूढ़ी मां गार्डन में प्रशिक्षण समापन समारोह आयोजित किया। सिलाई प्रशिक्षिका शाहिना बेग़म एवं व्यवस्थापक लक्ष्मी अग्रवाल रहीं। संस्था से आगे भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग देते रहने के लिए प्रशिक्षण लिए महिलाओं ने धन्यवाद दिया।

             समापन समारोह में आईं ज़्यादातर प्रशिक्षित महिलाएं ख़ुद के बनाए हुए कपड़े पहनकर आए थे। वे बहुत खुश हैं कि अपने और परिवार के सभी लोगों के कपड़ों की सिलाई कर पा रही है, साथ ही उनकी आर्थिक एवं व्यक्तित्व स्थिति में भी सुधार आ रहा है। प्रशिक्षित महिलाओं ने हर्ष व्यक्त किया कि उन्हें 45 दिनों तक मन में उत्साह रहा। घर का कामकाज जल्दी ही पूर्ण कर सिलाई क्लास जाना और लोगों से मुलाक़ात होना। रोज कुछ नया सीखने और बनाने का जोश रहता था।

        दिव्य शक्ति की अध्यक्ष कविता बेरीवाल का कहना है कि इस संस्था का उद्देश महिला के साथ पुरुष और युवा वर्ग को उनको रूचि के अनुसार चाहे गये हुनर का प्रशिक्षण देना है जिससे उनकी आर्थिक, बौद्धिक, सामाजिक स्तर मजबूत बने। सर्टिफ़िकेट वितरण समारोह में संस्था की ओर से महिलाओं के लिए ठंडा पेयजल जलपान एवं खेलकूद की भी पूर्ण व्यवस्था कर माहौल को और भी ख़ुशनुमा बनाया जाता है, साथ ही खेल कूद में जीतने वाले विजेता को ईनाम भी दिया जाता है।

You may also like

Leave a Comment