5 दिवसीय आंग्ल भाषा प्रशिक्षण का हाई स्कूल पंचपारा में हुआ श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के निर्देशानुसार विकासखंड पुसौर के समस्त प्राथमिक शालाओं में अध्यापन करने वाले आंग्ल भाषा हेतु एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाना है। इसके अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार अंग्रेजी विषय को रुचिकर व गतिविधि आधारित बनाकर बच्चों को सिखाने के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है ।

                          विकासखंड पुसौर के सभी प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों का दो चरणों में हाई स्कूल पंचपारा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण के प्रथम दिवस का प्रारंभ 29 जुलाई से किया गया है। इसमें विकास खंड स्त्रोत समन्वय शैलेन्द्र मिश्रा, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्रवण कुमार साव, बीआरपी शांति ठाकुर व संस्था के शिक्षकों की उपस्थिति में मां सरस्वती के कमल रज को प्रणाम करते हुये शारदा पूजन के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।

                     बीआरसी मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य को बताते हुये गंभीरता पूर्वक एवं अनुशासित रहकर प्रशिक्षण लेने की बात कही गई। मास्टर प्रशिक्षक भुवनेश्वर चौहान ने प्रशिक्षण संबंधित सभी महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा अंग्रेजी में बात करने, व्यवहार में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करने, गतिविधि आधारित प्रशिक्षण आदि बिन्दुओं के आधार पर प्रकाश डालकर प्रशिक्षण गम्भीरतापूर्वक लेने का आग्रह किया।

                   इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक मंडल भुवनेश्वर चौहान, कृष्णा चौहान, सुमन पटेल, रश्मि नायक, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन से तन्मय, रिया और ऋषभ शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन दुरेन्द्र नायक ने किया। प्रशिक्षण में हाई स्कूल पंचपारा एव प्रा मा शाला पंचपारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment