पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पंप कर्मियों की कर दी कुटाई, 4 युवक गए जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की कोतरा रोड पुलिस ने आज सुबह कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मी से मारपीट की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट में शामिल चार आरोपियों पर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

         घटना की रिपोर्ट कल खगपति पटेल पिता दुखुराम पटेल (53 वर्ष) निवासी ठाकुरपाली ने थाना कोतरारोड में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह करीब 7 बजे यह पेट्रोल पम्प पर था। उसके साथ रात्रि शिफ्ट करने वाले कर्मचारी कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार पटेल भी थे। इस दौरान दो व्यक्ति शराब पीने के लिए पैसो की मांग किये, इसके द्वारा मना करने पर गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार पटेल के द्वारा बीच बचाव करने पर वे दोनों वहाँ से अपने मोटर सायकल से चले गये। कुछ देर बाद अपने दो अन्य साथियों के साथ दोनों व्यक्ति आये और इनसे मारपीट किये। मामले में थाना कोतरारोड में धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर आहत खगपति पटेल, कमलेश पटेल और मनीष कुमार को शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ भेजकर डॉक्टर से मुलाहिजा कराया गया।

थाना प्रभारी कोतरारोड मोहन भारद्वाज ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। नतीजतन उनकी पहचान भानू बघेल, कौशल बघेल, सुभाष बघेल व उत्तरा कुमार बघेल सभी निवासी ग्राम गोर्रा के रूप में हुई सभी आरोपियों को तत्काल छापेमारी कर पकड़ा गया। आरोपी भानू प्रताप बघेल से घटना में प्रयुक्त एक होण्डा कम्पनी का SP 125 स्लेटी रंग की मो.सा. क्र. CG 13 AY 6019 कीमती 25,000 रूपए तथा आरोपी सुभाष बघेल से घटना में प्रयुक्त एक पुरानी इस्तेमाली हीरो स्पेलेण्डर मोटर सायकल काला नीला रंग का क्र. CG 13 BD 6204 कीमती 25,000 रू. को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 

    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक टिकेश्वर यादव, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडे, चूड़ामणि गुप्ता और राजेश खांडे की अहम भूमिका रही है ।

You may also like

Leave a Comment