मैनपाट के 4 पहाड़ी कोरवा युवाओं की हुई सकुशल वापसी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सरगुजा के जिला और पुलिस प्रशासन ने बंधकों को आजाद कराने की पहल की

रायपुर (सृजन न्यूज)। सरगुजा जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम की सक्रियता से राजस्थान के सवाई माधोपुर के नजदीकी क्षेत्र में बंधक के रूप में काम कर रहे मैनपाट के चार पहाड़ी कोरवा युवाओं की सकुशल घर वापसी हुई। सोमवार को इन्हें प्रशासनिक देखरेख में सर्किट हाउस अंबिकापुर लाया गया और निगरानी में यहां से घर भेजा गया।

       मिली जानकारी के अनुसार जिले के क्षेत्र के मालतीपुर गांव के चार नाबालिग युवकों को ग्राम चिरगा के फिलिम नामक व्यक्ति ‌द्वारा ज्यादा मजदूरी वेतन का लालच देकर ले जाया गया था. लेकिन, वहां ले जाकर उन्हें कम वेतन दिया जा रहा था, उनका मालिक उन्हें गृह जिले वापस नहीं आने दे रहा था।

        दबाव बनाकर बंधक श्रमिकों के रूप में काम कर रहे युवकों ने किसी तरह परिवार से संपर्क किया और घर वापस आने में आ रही कठिनाई से अवगत कराया। वहीं, यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आते ही चारों युवकों के सुरक्षित घर वापसी की कार्रवाई शुरू की गई।

You may also like

Leave a Comment