रामनवमी पर रायगढ़ लिखेगा नया इतिहास, राममय होगा अंचल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ सहित दीगर प्रान्त के कलाकारों की टीम 27 मार्च को सड़कों पर बिखेरेगी जलवा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 27 मार्च का दिन सर्व हिन्दू समाज से जुड़े लोग रायगढ़ में एक नया इतिहास रचेंगे। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशी में कला और संस्कार धानी नगरी को राममय बनाने की तैयारी हो चुकी है। रामनवमी की शाम 60 से अधिक समाज और संस्था से जुड़े लोग झांकी निकालते हुए एकता की मिसाल कायम करेंगे, वहीं छत्तीसगढ़ सहित दीगर राज्य से भी आमंत्रित कलाकारों की टीम रामनवमी शोभायात्रा की शान बढ़ाएंगी।

शहर के अग्रसेन भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में रामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 2014 से शुरू हुआ यह सफर अब रायगढ़ की आन, बान और शान बन चुका है। 54 समाज के लोगों की सहभागिता से श्रीगणेश होने वाले महा धार्मिक कार्यक्रम में इस वर्ष 60 से अधिक बिरादरी और संस्था के प्रतिनिधि रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होकर इतिहास रचेंगे। रायगढ़ के जिस भी प्रमुख चौक-चौराहे से शोभायात्रा निकलेगी, वहां लाइटिंग और तोरण की विशेष व्यवस्था से पूरा रायगढ़ राममय हो गया है। गत दिवस कलेक्टर और एसएसपी के साथ हुई बैठक में उन्होंने भरपूर सहयोग देने का ठोस आश्वासन दिया। कल शोभायात्रा में प्रशासन की पहल से शहर 3 से 4 जगह एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें डॉक्टर्स और चिकित्सा दल मौजूद रहते हुए आपातकालीन समय में मोर्चा सम्हालेंगे।

पीसी में इनकी रही मौजूदगी

            प्रेसवार्ता में रामनवमी आयोजन समिति से महापौर जीवर्धन चौहान के साथ आशीष ताम्रकार, दीपक पांडेय, प्रदीप गर्ग, सुरेश गोयल, गुरूपाल भल्ला, उमेश अग्रवाल, शाखा यादव, विकास केडिया, प्रवीण द्विवेदी, आशीष यादव, अमित शर्मा, पवन अग्रवाल, गोपाल बापोड़िया, ओंकार तिवारी, पूजा चौबे सहित आयोजन समिति से जुड़े सक्रिय रामभक्त मौजूद रहे।

ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र

रामनवमी शोभायात्रा में पंजाब पाइप बैंड, काला हांडी कटप्पा, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, कोलकाता के कार्टून, आदिवासी नृत्य समेत दर्जनभर ऐसे कार्यक्रम होंगे, जो लोगों को न केवल मनोरंजन करेंगे, बल्कि रोमांचक अखाड़ेबाजी का नजारा भी सड़कों पर दिखेगा।

चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

शहर के नटवर स्कूल मैदान से निकलकर रामलीला मैदान में समापन तक शोभायात्रा जिन सड़कों पर निकलेगी, वहां और आसपास इलाके में सुबह से लेकर रात तक न केवल पुलिस का पहरा रहेगा, बल्कि जिला और पुलिस प्रशासन के कर्मचारी से लेकर जिम्मेदार अफसर भी मॉनिटरिंग कर शांति व्यवस्था बहाली के लिए तैनात रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment