ओपी समर्थक आकाश शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला भाजयुमो प्रवक्ता

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता युवा मोर्चा को एक जुझारू, कर्मठ और जमीनी नेता के रूप में आकाश शर्मा के रूप में नया जिला प्रवक्ता मिला है।

आकाश शर्मा लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी सशक्त भूमिका निभाते आ रहे हैं। नगर उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती देने के साथ युवाओं को जोड़ने में अहम योगदान दिया। छात्र जीवन से ही नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए उन्होंने अनेक जनहित आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आकाश शर्मा ने कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। बिजली, रोजगार, भ्रष्टाचार और अन्य जनहित मुद्दों पर उन्होंने सड़कों से लेकर कार्यालयों तक आवाज बुलंद की।

              विपक्ष में रहते हुए उन्होंने एक सशक्त और संघर्षशील नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। संघर्ष के इस दौर में राजनीतिक द्वेषवश उनके खिलाफ कई बार एफआईआर भी दर्ज की गईं, लेकिन उन्होंने कभी पीछे हटना नहीं सीखा। इनका जुझारूपन और संगठन के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। आकाश शर्मा ने बड़ी संख्या में युवाओं को भाजयुमो से जोड़ने का कार्य किया है जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता उन्हें एक प्रभावशाली युवा नेता बनाती है।
आकाश शर्मा का संकल्प है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता और सक्रियता के साथ करेंगे। यही नहीं, वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुँचे और समाज के हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो। संगठन को विश्वास है कि आकाश अपने अनुभव ऊर्जा और संघर्षशील व्यक्तित्व के दम पर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment