Home रायगढ़ न्यूज साइबर ठगी से बचने जेसीआई ने पुलिस के साथ किया सेमिनार

साइबर ठगी से बचने जेसीआई ने पुलिस के साथ किया सेमिनार

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जेसीआई रायगढ़ सिटी व रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज साइबर अपराधों से बचाव और जनजागरूकता के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन दुल्हन साड़ी में 12 फरवरी को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बढ़ते साइबर ठगी के मामलों के प्रति सचेत करना तथा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार की जानकारी देना था।
सेमिनार में उपस्थित पुलिस अधिकारियों साइबर सेल से डीएसपी अजय नागवंशी, टीआई  नासिर खान, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल नवीन शुक्ला ने ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी एवं सोशल मीडिया हैकिंग जैसे मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहें।

        जेसीआई रायगढ़ सिटी के सीनियर सदस्य आनंद मोदी ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की। जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष सीए गुलशन अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए सभी से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

      जेसीआई रायगढ़ सिटी के सभी सदस्य और महिला बिंग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी अमन अग्रवाल थे। प्रेस को यह विज्ञप्ति संस्था के पीआरओ सुमन दत्ता ने जारी की।

You may also like