साप्ताहिक बाजार में लगाते थे सब्जी दुकान और चोरी करते थे बाइक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ की कोतरारोड पुलिस ने मोटर सायकिल चोर गिरोह के 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर की कोतरा रोड ने एक ऐसे बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके सदस्य साप्ताहिक बाजार में सब्जी दुकान लगाते और रेकी करते हुए वारदात को अंजाम देते थे। वर्दीधारियों ने मोटर सायकिल चोर गिरोह के 3 नाबालिग समेत 7 सदस्यों को धरदबोचते हुए उनके कब्जे से चोरी की 5 गाड़ियां भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। छानबीन और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरियों की कई वारदातों का खुलासा किया।

ऐसे हुआ खुलासा- गत 16 जून 2025 को प्रार्थी भीष्म कुमार दिनकर, निवासी किरोड़ीमल नगर ने थाना कोतरारोड में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14-15 जून की रात उसकी प्लेटिना बाइक (CG 11 AV 2640) चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि कमलेश कर्ष नामक व्यक्ति अपने घर पर दो चोरी की मोटरसाइकिल रखे हुए है और उन्हें बेचने की फिराक में है। त्वरित दबिश देकर पुलिस ने उसे गोरखा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा।

पूछताछ में बड़ा खुलासा-

कमलेश ने पूछताछ में बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में सब्जी ठेला लगाता है और सब्जी बेचने के बहाने साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है, ताकि किसी को शक न हो। उसने अपने साथियों कलम प्रसाद सिदार, दुर्गेश साहू, सूरज पटेल और तीन नाबालिगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, साथ ही ये रात को भी सुन स्थान से बाइक चुराया करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे रायगढ़ के अलावा पूंजीपथरा, तमनार आसपास क्षेत्र से चोरी करना बताये हैं।

बरामद मोटरसाइकिलें

  1. प्लेटिना CG 11 AV 2640 (चोरी की गई बाइक)
  2. पैशन प्रो (बिना नंबर)
  3. HF डिलक्स (बिना नंबर)
  4. हीरो स्प्लेंडर प्लस (बिना नंबर)
  5. होंडा साइन (बिना नंबर)
    कुल कीमत-₹92,000

गिरफ्तार आरोपी:

  1. कमलेश कर्ष उर्फ मोटू, 40 वर्ष – मूल निवासी नवागढ़, वर्तमान में लाईनपारा किरोड़ीमल नगर
  2. दुर्गेश साहू, 24 वर्ष – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर
  3. कलम प्रसाद सिदार, 31 वर्ष – मूल निवासी सूरजपुर, वर्तमान में किरोड़ीमल नगर
  4. सूरज पटेल, 20 वर्ष – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर
  5. तीन नाबालिग – बाल संरक्षण न्यायालय में प्रस्तुत। प्रकरण में चोरी बाइक खरीदी बिक्री पर साक्ष्य अनुरूप धारा 317(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक राजकुमार पैकरा, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडेय, संजय केरकेट्टा, शुभम तिवारी, लोकेश सिदार, दिलीप सिदार, प्रवीण राज एवं शिवा प्रधान की सक्रिय भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment