कार रोककर बुजुर्ग से लूटमार के 3 आरोपी गए जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर कार सवार बुजुर्ग से मारपीट और लूटपाट करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह वारदात शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

        कल थाना चक्रधरनगर में ग्राम भोजपल्ली निवासी प्रसन्न कुमार गुप्ता (65 वर्ष) द्वारा गांव के दिनेश शर्मा और चार युवकों द्वारा रास्ता रोककर मारपीट, लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 10 जून के रात्रि जेएमजे अस्पताल में भर्ती अपने बेटे के लिए घर से खाना लेकर अपनी इंडिगो कार से अस्पताल आ रहा था रात करीब 9.30 बजे गांव के प्राथमिक स्कूल भोजपल्ली के पास गांव के दिनेश शर्मा, अमित साहू, अमन गुप्ता, भोलानाथ खड़िया तथा चंद्रहास किसान मिलकर गाड़ी को रोके और कार नीचे उतारकर गालीगलौज करते मारपीट की।  यही नहीं, सके जेब में रखे 11,500 रूपए को लूटकर आरोपी भाग गए

          रिपोर्टकर्ता की फरियाद पर थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरूद्ध धारा 341, 395 आईपीसी का अपराध कायम कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी अमन गुप्ता, चंद्रहास किसान, भोलानाथ खड़िया को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश पर दिनेश शर्मा और अमित साहू के साथ घटना कारित करना स्वीकार किये हैं। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी अमन गुप्ता से ₹900, चंद्रहास किसान से ₹1000 तथा भोलानाथ खड़िया से ₹1000 की जप्ती की गई है आरोपियों ने कुछ रकम को खाने पीने में खर्च कर देना बताए हैं।

           गिरफ्तार आरोपियों में अमन गुप्ता पिता गौतम गुप्ता उम्र (25 साल) ग्राम विश्वनाथपाली, चंद्रहास किसान पिता सनत राम किसान (24 साल) तथा भोलानाथ खड़िया पिता सुखदेव खड़िया (24 साल) दोनों निवासी भोजपल्ली को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के दो नामजाद आरोपी दिनेश शर्मा और अमित साहू फरार है चक्रधरनगर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगा रखी है।

You may also like

Leave a Comment