ओपी की पहल पर रायगढ़ में बनेगी 3.14 करोड़ की सड़क

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ में अधोसंरचना विकास को तेजी से दिया जा रहा मूर्त रूप

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ शहर में सड़कों के निर्माण हेतु 3.14 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन विभाग से मिली है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के समक्ष पत्र के जरिए मांगे रखी, जिस पर स्वीकृति प्रदान की गई है।

                  वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ शहर के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य बनाकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यों को मूर्तरूप देने विशेष प्रयास तेजी से किए जा रहे। शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर तेज गति से कार्य हो रहे है। शहर में डामरीकृत सड़कों के निर्माण हेतु प्राथमिकता दी जा रही। इससे शहर वासियों को सुगम आवागमन हेतु व्यवस्थित सड़कें मिलें। साथ ही रायगढ़ में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने कि दिशा में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी अधोसंरचना विकास को तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा है, जिससे शहर में सभी वर्गो की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं जल्द मिल सके ।

3.14 करोड़ से 4 डामरीकृत सड़कों का होगा निर्माण
जिन सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है वे डामरीकरण के साथ बनेंगी। इसके लिए 1 करोड़ 8 लाख 42 की लागत से वार्ड क्रमांक 21 सर्किट हाऊस से हाऊसिंग बोर्ड तक बीटी रोड, इसी तरह वार्ड क्रमांक 27 अतरमुड़ा से मंगल भवन तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 83 लाख 51 हजार रुपये, वार्ड क्रमांक 32 सर्वेश्वरी स्कूल से 25 एमएलडी एसटीपी प्लांट एवं गीता ट्रेडर्स से बांझीनपाली तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 78 लाख 53 हजार रुपये एवं वार्ड क्रमांक 17 हण्डी चौक से अनाथालय होते हुए नीलांचल भवन तक एवं गणेश मंदिर होते हुए बस स्टैण्ड तक बीटी रोड रिपेयरिंग कार्य हेतु 44 लाख 12 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

You may also like

Leave a Comment