3 कक्षाओं की परीक्षा तिथि टकरा रहीं, अभाविप ने टाइम टेबल सुधारने की उठाई आवाज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। छात्रहित में सक्रिय अखिल भारतीय छात्र संगठन ने फिर एक मुद्दे को उठाया है। इस मर्तबे अभाविप ने एक नहीं, बल्कि तीन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा की तिथि टकराने और उसे अलग-अलग समय में करने की मांग कुलपति से की है।

  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विगत 75 वर्षों से छात्र हित राष्ट्र हित में कार्य कर रही है। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा 2024–25 की मुख्य परीक्षा 20 मार्च से आयोजित होनी है जो मुख्य परीक्षा की समय सारणी में BSC मैथ्स, बायो, बीकॉम , BA की प्रमुख परीक्षा में कम गैप एवं CUET कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा भी उसी समय पर आयोजित होनी है। इसमें कोई परीक्षा एक ही तिथि पर कर दी गई है जिससे छात्र-छात्राओं को अधिक समस्या हो रही है।

       इसे देखते हुए आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ ने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए पुरजोर मांग की है कि मुख्य परीक्षा की समय सारणी को परिवर्तित कर दूसरे तिथि में परीक्षा आयोजित किया जाए।

You may also like

Leave a Comment