दिव्यांग बुधियारिन और ओमप्रकाश को मिली व्हीलचेयर व ट्राइसाइकिल की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज़)। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर दिव्यांगजनों के बाधारहित आवागमन हेतु बिलाईगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत जमगहन निवासी दिव्यांग बुधियारिन बाई को ट्राइसाइकिल और ओमप्रकाश साहू को व्हील चेयर का वितरण जनपद अध्यक्ष के प्रतिनिधि बोधीलाल कत्थकार के साथ जनपद पंचायत सदस्य भरत लाल साहू एवं लक्ष्मीधर यादव ने किया।

             उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी ने दोनों दिव्यागजनों को शुभकामनाएं दी। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यागजनों ने समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज शिक्षा संगठक गजेंद्र साहू और तकनीकी सहायक मनोज हिरवानी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment