आमाडोल में युवक से 20 लीटर शराब जब्त

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। इस बार खरसिया पुलिस ने ग्राम आमाडोल में घेराबंदी कर 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वैध शराब पर खरसिया पुलिस की कार्यवाही को देखते हुए थाना प्रभारी व विवेचकगण को अवैध शराब की सूचनाएं प्राप्त हो रही है। इसी कड़ी में 31 मई को थाना खरसिया की महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम आमाडोल का मोहन लाल पटैल नाम का व्यक्ति पैदल थैले में शराब रखकर छोटे देवगांव की ओर आ रहा है।

फिर क्या, पुलिस ने आमाडोल में रोड पर घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा, जिसने अपना नाम मोहनलाल पटैल पिता संतोष कुमार पटैल उम्र 26 वर्ष निवासी छोटे देवगांव हाल मुकाम आमाडोल का रहने वाला बताया सके कब्जे से पुलिस ने चार नग 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3,000 मिला, जिसकी विधिवत जप्ती की गई तथा आरोपी के कृत्य थाना खरसिया में धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

        शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, अशोक कंवर और योगेन्द्र सिदार शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment