बहुचर्चित तमनार कांड : लेडी कांस्टेबल से हुज्जतबाजी मामले में 2 और मुल्जिम गए जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचपी चौक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटना के दौरान भीड़ में शामिल आरोपियों द्वारा ड्यूटीरत महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय, निंदनीय व्यवहार एवं लूट की गंभीर घटना में शामिल कारित किया गया साथ ही आरोपियों द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था । उक्त गंभीर घटनाक्रम के संबंध में थाना तमनार में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 74, 76, 296, 351(2), 115 (2), 221, 132, 309 (4), 309 (6), 3 (5) भान्यासं तथा आईटी एक्ट की धारा 67 (ए) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दरम्यान 6 आरोपी मंगल राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, चिनेश खमारी, निवासी ग्राम आमगांव, प्रेमसिंह राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, कीर्ति श्रीवास, निवासी ग्राम आमगांव तथा वनमाली राठिया, निवासी ग्राम झरना, चित्रसेन साहू निवासी झरना की पहचान हुई जो महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, अभ्रदता और लूटपाट में शामिल थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

                        विदित हो कि गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान प्रारंभ किए जाने के संबंध में 08 दिसंबर 2025 को धौराभांठा बाजार मैदान में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इस जनसुनवाई के विरोध में खदान क्षेत्र से प्रभावित 14 ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा 12 दिसंबर 2025 से सीएचपी चौक, लिब्रा में आर्थिक नाकेबंदी के उद्देश्य से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। स्थिति को सामान्य करने के लिए 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन द्वारा मार्ग खुलवाने की कार्रवाई की जा रही थी, उसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिस जवान घायल हुए। घटना के दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं भद्दी टिप्पणियां की गईं। घटना को लेकर 16 अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर किया गया जिनकी निष्पक्ष विवेचना हेतु अलग-अलग विवेचनाधिकारी नियुक्त किये गये हैं ।

       महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, लूटपाट की घटना से संबंधित अपराध की विवेचना में घटना का विडियो बनाने और वायरल करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए एसएसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर डीएसएपी सुशांतो बनर्जी द्वारा जांच की जा रही थी। जांच विवेचना दौरान उक्त वीडियो तहसीलदार के समक्ष गवाहों से प्रदर्शन पंचानामा तैयार किया गया गवाहों द्वारा वीडियो संजय मेहर निवासी बिजना, तमनार द्वारा बनाने की बात बताये जिस पर संदेही की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी उसके ससुराल ओडिशा में जा छिपा था, पुलिस टीम ओडिशा दबिश देती तो फरार हो जाता जिसे कल हिरासत में लिया गया पूछताछ में उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना और उसे अपनी साथी माधव गुप्ता उर्फ माधो बीसी निवासी नागरामुड़ा, तमनार को शेयर करना बताया और माधव गुप्ता जो टीवी मैकेनिक है, उसने कई व्हाटसअप ग्रुप में विडियो शेयर किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी माधव गुप्ता को हिरासत में लिया गया जिसने अपराध स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों से दो मोबाइल जप्त कर अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर आरोपियों को कल गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया जिन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी- संजय मेहर पिता ललित मेहर 26 साल निवासी ग्राम बिजना थाना तमनार
2- माधव गुप्ता उर्फ माधो बीसी पिता डूलोमणि गुप्ता ग्राम नागरमुड़ा थाना तमनार
जब्त- आरोपियों के दो मोबाइल ।

You may also like

Leave a Comment