नहर पुल के पास जुआ खेलते 13 जुआरी सपड़ाए

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। खरसिया पुलिस ने ग्राम लोधिया के नहर पुल के पास सजने वाले जुआ फड़ पर गाज गिराई है। वर्दीधारियों को रेड मारते देख कई जुआरी तो रफू चक्कर हो गए, मगर जुआ फड़ में ताश के 13 खिलाड़ी धरे गए। पुलिस ने 13 जुआरियों के कब्जे से 10,200 रुपए भी जब्त किया है।

                            दरअसल बीते 21 जुलाई की रात पुलिस चौकी खरसिया प्रभारी संजय नाग को मुखबिर से ग्राम लोधिया नहरपुल के पास कुछ लोगों के 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने की सूचना मिली सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ के साथ जुआ फाड़ की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कीई तो वहां दो जुआ फड़ से पुलिस ने 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है नके पास से कुल ₹10,200 रुपये और जुआ सामग्री 52 पत्ती ताश भी बरामद हुई।

                       आरोपियों के विरुद्ध थाना खरसिया में छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। जुआ रेड कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, मनोज मरावी, आरक्षक कीर्ति सिदार, सोहनलाल यादव, सोमनाथ पटेल और मुकेश यादव शामिल थे।

दोनों जुआ फड़ पर पकड़े गये जुआरी :-

(1) लक्ष्मीनारायण पटेल पिता विजित पटेल उम्र 49 वर्ष साकिन ढिमानी थाना खरसिया
(2) सुरेन्द्र पटेल पिता खेमराज पटेल उम्र 45 वर्ष साकिन ढिमानी थाना खरसिया
(3) छतराम सिदार पिता पकलु सिदार उम्र 48 वर्ष साकिन अमलडीहा थाना सक्ती जिला सक्ती
(4) भरत सिदार पिता रामचरण सिदार उम्र 50 वर्ष साकिन अमलडीहा थाना सक्ती जिला सक्ती
(5) मोहन सिंह सिदार पिता भगतराम सिदार उम्र 59 वर्ष साकिन रतनपाली थाना सक्ती जिला सक्ती
(6) हेमचरण साहु पिता बेदराम साहु उम्र 45 वर्ष साकिन सिंघरा थाना मालखरौदा जिला सक्ती
(7) रामशंकर साहू पिता तिहारू साहू उम्र 31 वर्ष साकिन लोधिया थाना खरसिया
(8) गणेश राम साहू पिता घासीराम साहू उम्र 42 वर्ष साकिन लोधिया थाना खरसिया
(9) राजेश साहू पिता धनीराम साहू उम्र 45 वर्ष साकिन लोधिया थाना खरसिया
(10) हरिराम जायसवाल पिता साधराम उम्र 34 वर्ष साकिन लोधिया थाना खरसिया
(11) तेजराम जायसवाल पिता चैतराम जायसवाल उम्र 37 वर्ष साकिन लोधिया थाना खरसिया
(12) भुवनेश्वर श्रीवास पिता समारू श्रीवास उम्र 38 वर्ष साकिन ढिमानी थाना खरसिया
(13) विमल पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन ढिमानी थाना खरसिया

You may also like

Leave a Comment