रामलला दर्शन के लिए जिले  से फिर 108 दर्शनार्थी हुए रवाना

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के निवासियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ रामलला दर्शन योजना से बड़ी संख्या में जिले के दर्शनार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना से न सिर्फ दर्शनार्थियों को रामलला के दर्शन का लाभ मिल रहा है, बल्कि उनके मन में श्रीराम के प्रति भरी अकूत श्रद्धा को भी बल मिल रहा है।

              जिले से इस बार श्री रामलला दर्शन के लिए सातवां जत्था 105 दर्शनार्थी एवं 3 सहयोगियों सहित कुल 108 लोगों का दल अयोध्या धाम जा रहे है। 108 लोगों में से 78 यात्री ग्रामीण तो 27 यात्री शहरी क्षेत्रों के हैं। प्रशासन की ओर से 2 सहयोगी यात्रियों के सहयोग और यात्रा के दौरान समन्वय बनाने के लिए साथ जा रहे है। वहीं 1 चिकित्सीय स्टाफ भी मौजूद है। रामलला दर्शन योजना के तहत जिले से आज सातवां जत्था बिलासपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से रवाना हुआ। जो दर्शन पश्चात 05 दिसम्बर को दर्शनार्थियों का यह जत्था वापस लौटेगा।

       विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम दर्रीडीह निवासी मुन्ना लाल ने कहा कि हम कभी सोचे नहीं थे कि श्री रामलला दर्शन का सौभाग्य मिलेगा, लेकिन शासन की योजना से माध्यम से उन्हें जाने का मौका मिला और बहुत खुशी हो रही है। इसी तरह चांदमारी रायगढ़ निवासी श्रीमती झूलो बाई कहती हैं कि श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना हुए है। यह उनके लिए सौभाग्य का पल है कि मैं प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रही हूं।

                तमनार निवासी श्रीमती सुभाषिनी पटनायक ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन की इच्छा तो थी, लेकिन इतनी जल्दी पूरी होगी यह नहीं सोचा था, लेकिन आज शासन की श्री रामलला दर्शन योजना से हमारा यह सपना पूरा होने जा रहा है। सभी तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की बहुत अच्छी योजना है। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

You may also like

Leave a Comment