एनटीपीसी लारा के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 105 यूनिट ब्लड हुआ कलेक्ट

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। एनटीपीसी लारा में गत 11 जुलाई को फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल एवं एनटीपीसी लारा कार्यपालक संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार ने किया।

शिविर में एनटीपीसी के कर्मचारी तथा सहयोगी सीआईएस ऑफ एवं सहयोगी संविदा एजेंसी के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीज एवं आमलोगों की किसी भी चिकित्सा जरूरत के वक्त व्यवहार करने के लिए होगा। इस पुनीत कार्य में भाग लेने वाले लोगों को कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार ने धन्यवाद देते हुए समाज के हित के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए सभी को अपील की। साथ ही उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
                     इस अवसर पर रवि शंकर, मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना, केशव चंद्र सिंघा राय, महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण, गोकुलानंद स्वाइन, महासचिव, एनटीपीसी कार्यपालक संघ, विभागाध्यक्ष, एनटीपीसी लारा कार्यपालक संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment