राज्योत्सव में एनटीपीसी लारा को मिला रामानुजम श्रम यशस्वी पुरस्कार 2025

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव रजत जयंती समारोह 2025 में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए रामानुजम श्रम यशस्वी पुरस्कार 2025 पुरस्कार से नवाजा गया।

      यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल छत्तीसगढ़ रेमन डेका, सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष, डॉ. रमन सिंह तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में एनटीपीसी लारा की कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार को छत्तीसगढ़ राज्योसचव अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया।

       यहां यह बताना उचित होगा यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ की सभी उद्योगों में से जिस उद्योगों में बीते 3 सालों में किसी भी दुर्घटना घटित न हुआ हो और श्रमिकों को सभी प्रकार के सुविधा तथा उनका कल्याण सुनिश्चित करते हैं। छत्तीसगढ़ का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार से यह प्रमाणित होता है कि एनटीपीसी लारा की औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा श्रमिक कल्याण नीति राज्य में श्रेष्ठ है।

You may also like

Leave a Comment