कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की मौजूदगी में सर्विस वोटरों का हुआ ट्रांसमिट

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ संसदीय क्षेत्र-02 में 2300 है सर्विस वोटर

रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में आज एनआईसी कक्ष में रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक 2 के सर्विस वोटरों का इलेक्ट्रानिक रूप से ट्रांसमिट का कार्य किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय तथा सहायक रिटर्निग ऑफिसर प्रवीण तिवारी उपस्थित रहे।


                                      नलोक सभा निर्वाचन 2024 में नामांकन वापसी प्रक्रिया के पश्चात अभ्यर्थी सुनिश्चित होने पर प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया। जिसके पश्चात आज एनआईसी कक्ष में उन 13 अभ्यर्थियों के नाम, फोटो एवं प्रतीक चिन्ह के साथ ई-पोस्टल बैलेट जनरेट कर सबंधित विभागों को भेजा गया। इसके माध्यम से सर्विस वोटर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ क्रमांक-02 के अंतर्गत आने वाले आठ विधानसभा के 2300 सर्विस वोटरों को इलेक्ट्रानिक तरीके से पोस्टल बैलेट जारी करने का कार्य किया।

                            इसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 जशपुर के 754, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-13 कुनकुरी के 605, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-14 पत्थलगांव के 480, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा के 132, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ के 85, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-17 सारंगढ़ के 81, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया के 61 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ के 102 सर्विस वोटर शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment