शिव शक्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

by srijannews.in
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

रायगढ़। संबलपुरी-पाली घाट मार्ग पर तमनार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिवशक्ति स्टील के खिलाफ आसपास गांव के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। धूल व धुंए के गुब्बार के कारण परेशान क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विधायक से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई है।


मिली जनकारी के अनुसार रायगढ़ से तमनार मार्ग में स्थित शिव शक्ति स्टील के खिलाफ लगातार कम्पनी से निकल रहे काले धुए के गुब्बार को लेकर ग्रामीणों ने पहले कंपनी प्रबंधन से बात करने की कोशिश की कंपनी प्रबंधन के द्वारा उनकी बातों को अनसुना किया गया तब तक हर कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और विधायक विद्यावती सिदार से आवेदन देकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर आदोलन की बात की थी इसके बाद लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।


क्षेत्र के ग्रामीण ने यह भी बताया कि कंपनी के द्वारा वर्षों से इस क्षेत्र मे काले धुए का गोबार छोड़ा जाता है पहले यह कार्य रात में किया जाता था लेकिन कंपनी प्रबंधन के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि कम्पनी प्रबधक किसी का परवाह नहीं और आप तो छोड़िए अब दिन में भी काले धुएं का गोबार आसानी से देखा जा सकता है वही कंपनी प्रबंधन के द्वारा जमीन अधिग्रहण और कम्पनी प्रारंभ होने से पहले कहा गया था कि स्थानीय युवाओं की कंपनी में रोजगार दिया जाएगा यही नहीं प्रभावित क्षेत्र में विकास के कार्य भी किया जाएगा लेकिन कंपनी के द्वारा ऐसा नहीं देखा गया बल्कि क्षेत्र में आए दिन प्रदूषण की वजह से नई-नई बीमारी हो रही जल जल जंगल भी बर्बाद होते चले जा रहा है।


क्या कहते है पर्यावरण प्रेमी
इस मामले में पर्यावरणी प्रेमी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शिव शक्ति स्टील खुलेआम पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन कर रहा है और इएसपी का उपयोग भी नहीं करता जो कि अपने आप में पर्यावरण का उल्लंघन है इसकी शिकायत हमने पर्यावरण अधिकारी और कलेक्टर से कई बार कर चुके हैं लेकिन विडंबना यह रही कि अभी तक कोई कार्रवाई कंपनी या कंपनी प्रबंधक पर नहीं किया गया समझ में नहीं आ रहा की आखिर प्रसाशन करवाई क्यों नहीं कर रहा है आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है।

You may also like

Leave a Comment