Home रायगढ़ न्यूज विष्णुदेव साय की सहजता से 3 दिसंबर हो गया सरस्वती यादव के लिए खास

विष्णुदेव साय की सहजता से 3 दिसंबर हो गया सरस्वती यादव के लिए खास

by SUNIL NAMDEO EDITOR

आभार जताने पहुंची सरस्वती यादव को मुख्यमंत्री ने रिमोट थमा कर कहा – आज आप ही प्रदेश की सभीमहिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रायगढ़ की सरस्वती यादव के लिए 3 दिसंबर का दिन खास हो गया। दरअसल, रायगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताने पहुंची।

       रायगढ़ की सरस्वती यादव भी महिलाओं के इस समूह में शामिल थी। मंच में पुष्पगुच्छ देकर जब उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया। तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरस्वती को रिमोट थमाते हुए कहा कि आज आप ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें। सरस्वती को सहसा विश्वास नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज आपके हाथों प्रदेश के 70 लाख माताओं बहनों के खाते में योजना की दसवीं किश्त के रूप 652 करोड़ जारी होंगे।

    सरस्वती बताती हैं जब राशि जारी कर मंच से नीचे उतर रही थी तो पता चला यह पहली बार हुआ है जब किसी योजना के हितग्राही से ही मुख्यमंत्री ने राशि जारी करवाई है। यह जानकर खुशी और बढ़ गई। खुशियों का जो नोटिफिकेशन हर माह मुझे मिलता है, आज बटन दबा कर प्रदेश की 70 लाख माताओं बहनों को खुशियों का यह नोटिफिकेशन भेजने का मौका मुझे मिला है। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहजता है जो उन्होंने योजना की एक हितग्राही को इतना बड़ा अवसर दिया। यह पल ताउम्र नहीं भूल सकती।

      यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन, उनकी सहजता की झलक थी। जो उन्होंने पहली बार एक हितग्राही से ही पूरे प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जारी करवाई। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना की दस किश्तों में महिलाओं को 6530 करोड़ रूपये अंतरित किए जा चुके हैं।

You may also like