Home रायगढ़ न्यूज त्रिवेणी में नहाएंगे, कचरा नहीं फैलाएंगे : विनीता

त्रिवेणी में नहाएंगे, कचरा नहीं फैलाएंगे : विनीता

by SUNIL NAMDEO EDITOR

हरित कुंभ में सहयोग करने की अग्रवाल महिला संगठन की अपील

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। प्रयागराज महाकुंभ 2025 का महोत्सव हम सनातनियों के लिए बहुत ही बड़ा पर्व है जो 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलने वाला है। इस महाकुंभ में लगभग 75 देश से अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इस महाकुंभ में लगभग 40 हजार टन कचरा उत्पन्न होने का अनुमान है।

     इस विषय को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि छत्तीसगढ़ के द्वारा एक थैला एक थाली का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन ने रायगढ़ शहर से बड़ी मात्रा में थैला एवं थाली घरों से एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण समिति को दिया।

             संगठन की अध्यक्ष विनीता अग्रवाल ने जनता से अपील की है की इस महाकुंभ महापर्व को हरित कुंभ बनाने में सहयोग दें। इस गतिविधि में संगठन की अन्य सदस्य मंजू बजीनिया, तारा बेरीवाल, मीना बंसल का भी विशेष सहयोग रहा।

You may also like