Home छत्तीसगढ़ वेदांश राइस मिल सील, जांच में 9700 क्विंटल धान मिली कम

वेदांश राइस मिल सील, जांच में 9700 क्विंटल धान मिली कम

by SUNIL NAMDEO

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और खपत पर हुई सख्त कार्रवाई

जशपुर (सृजन न्यूज)। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन एवं अवैध खपत के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खपत के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
      खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य, राजस्व विभाग और मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड कांसाबेल के बगिया स्थित वेदांश राइस मिल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिल परिसर में उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन में लगभग 9700 क्विंटल धान की कमी पाई गई।

                   मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए राइस मिल को सील कर दिया गया है तथा आगे की जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है एवं दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You may also like