Home रायगढ़ न्यूज वरुण एक ऐसा भाई, जिसकी कलाई पर बहनों ने बांधी 600 राखी

वरुण एक ऐसा भाई, जिसकी कलाई पर बहनों ने बांधी 600 राखी

by SUNIL NAMDEO

हिन्दू परिषद के अध्यक्ष ने मनाया अनोखा रक्षाबंधन का त्यौहार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। यूं तो रक्षाबंधन भारत ही नहीं, अपितु विश्व के कई जगहों में भाई बहन के प्यार, समर्पण, सम्मान और आशीर्वाद का यह त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से एक समारोह के रूप में मनाया जाता है, किंतु यह कुछ विशिष्ट समारोह का रूप ले लेती है, जब इसमें कुछ ऐसी अति विशिष्ट गतिविधियां समाहित हो जाती है तो वह समारोह ऐतिहासिक कहलाती है। ऐसा ही कुछ रायगढ़ जिले में भी देखने को मिला है। यह अति विशिष्ट गतिविधियां किरोड़ीमल नगर के आजाद चौक के पास, वार्ड क्रमांक 1 में स्थित, इंदिरा निवास कॉलोनी के सभागार मैं कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखने के लिए लोगों की आंखें तरसती हैं।
           रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह को पर्व मनाने के लिए उनका घर बौना नजर आने लगा तो इसे इंदिरा निवास कॉलोनी के सभागार में मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर लगभग 600 बहनों ने उनकी कलाई पर अपने प्यार का बंधन राखी के रूप में बांधकर आशीर्वाद लेने और देने के रस्म को निभाया। भाई वरुण सिंह ने भी बड़ी प्रसन्नता से अपनी सभी बहनों को भोजन, उपहार के साथ इस बात का वचन भी दिया कि भाई अपनी सभी बहनों के हर परिस्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ खड़ा रहेगा और यथाशक्ति उनकी सम्मान की रक्षा भी करेगा।

  ऐसा दृश्य हमें कुछ बड़े नेताओं और कुछ आला अधिकारियों के यहां छिटपुट सुनने एवं देखने को मिलती है, लेकिन एक साधारण परिवार का भाई जिसके यहां इतना बड़ा समारोह हुआ हो, यह वाकई अपने आप में इस समारोह को चार चांद लगाने और सुर्खियों  में आने के लिए पर्याप्त है।

You may also like