रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला अध्यक्ष की कमान सम्भालते ही अरुणधर दीवान अपने कार्यकर्ताओं की भावना को समझने और तकलीफों को सुनने आज से अपने गृह निवास में कार्यकर्ता दरबार शुरू करने जा रहे हैं।
अपने सोशल हेंडल में अरुणधर ने इस बात को पोस्ट कर कार्यकर्ताओ के बीच सांझा किया कि वे कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनने अपने निवास में बुधवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रहेंगे। नव नियुक्त अध्यक्ष के पोस्ट के बाद कार्यकर्ताओं में अलग ऊर्जा देखने को मिल रही है। भाजपा से जुड़े हर छोटे बड़े कार्यकर्ता के मध्य चर्चा आम है कि अब जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान से वे अपनी रामकहानी की बेझिझक कह सकते हैं।
इस संबंध में जब अरुणधर दीवान से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि किसी भी पार्टी की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही होती है। मेरा मुख्य उद्देश्य वो कार्यकर्ता जो दिन-रात पार्टी को मजबूत करने अपना समय और सबकुछ संस्था को समर्पित कर रहे हैं, उनकी हर तकलीफ को सुनना व उसका निराकरण करना होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मैं सदैव कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा, जिसका मुख्य उद्देश्य होगा भाजपा के हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओ के साथ आम जनता को सत्ता एवं शासकीय योजनाओ का लाभ पहुँचाना।