Home रायगढ़ न्यूज प्रदेश कार्यकारिणी में ग्राम में रहने वाले प्रथम कोलता बंधु का रहेगा प्रतिनिधित्व रहेगा

प्रदेश कार्यकारिणी में ग्राम में रहने वाले प्रथम कोलता बंधु का रहेगा प्रतिनिधित्व रहेगा

by SUNIL NAMDEO

छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर के संगठन चुनाव का हुआ आगाज

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ कोलता समाज, रायपुर का प्रांतीय आमसभा -सम्मेलन रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के मुड़ागांव में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम ईष्ट देवी मां रामचंडी की पूजा-अर्चना प्रार्थना से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन विलिस गुप्ता (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) व अध्यक्षता लोचन प्रसाद सा (प्रांतीय अध्यक्ष) ने किया।

                                          विशिष्ट अतिथि ललित साहा (जिला अध्यक्ष रायगढ़), पारेश्वर प्रधान (पूर्व जिलाध्यक्ष रायगढ़), जनक भोय (प्रांतीय उपाध्यक्ष), कार्तिकेश्वर भोय (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), मनोज प्रधान (अध्यक्ष विखं रायगढ़), अशोक गुप्ता (प्रांतीय सह सचिव), डॉ. सुनील गुप्ता (कोषाध्यक्ष जिला रायगढ़), जगन्नाथ सा (प्रांतीय सदस्य धरमजयगढ़),  रामेश्वर बिसी (पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिकापुर), महेश्वर सा, जवाहर नायक, अम्बिकापुर, पूर्णचंद्र देहरी लुड़ेग जशपुर के विशिष्ट आथित्य में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्वागत सत्कार पश्चात मुख्य एजेंडा छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर का ग्राम पंचायत से प्रदेश स्तर तक नया संगठन संरचना पर चर्चा हुई। इस नई संगठन संरचना को दिनांक 2 अगस्त को प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा आमसभा में अनुमोदन किया जा चुका था, आज से उसका क्रियान्वयन किये जाने की घोषणा की गई। नई संगठन संरचना के बारे में जो ड्राफ्ट तैयार की गई है, उसे विस्तार से जानकारी ललित साहा ने बिंदु वार बताया।

                     बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा। इसके पूर्व नई संगठन संरचना ग्रामपंचायत से जिला स्तरीय तक बन जाना चाहिए, जिसका लक्ष्य 31 दिसंबर 2026 तक रखा गया है। श्री साहा ने बताया गया कि यह नई संगठन संरचना चतुर्थ स्तरीय है। ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत में ग्राम में निवासरत कोलता बंधु अध्यक्ष-सचिव का चयन करेंगे। विखं. स्तर पर ग्राम पंचायत से चुने गये अध्यक्ष-सचिव विकास खंड कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन विकास खंड से चयनित कार्यकारिणी सदस्य करें और प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन जिला से चयनित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया जायेगा। इस तरह प्रदेश कार्यकारिणी में ग्राम में निवासरत प्रथम कोलता बंधु का प्रतिनिधित्व रहेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 12 जिलों में कोलता समाज के लोग निवास करते हैं। जिलास्तरीय कार्यकारिणी 7 सदस्यों का है तो प्रदेश का चुनाव 12 × 7=84 +34 स्थायी सदस्य कुल118 प्रांतीय सदस्यों द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन करेंगे, जिससे पारदर्शिता और प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

                       सम्मेलन का आयोजन खगेश्वर बारिक अध्यक्ष, तपेश्वर प्रधान सचिव छत्तीसगढ़ कोलता समाज विकास खंड लैलूंगा एवं उनके सहयोगी दल छबील सा, चूड़ामणि प्रधान, त्रिलोचन बारिक, कमल प्रधान, अंकुर देहरी, देवव्रत बारिक, भूमित्र बारिक आदि समस्त कोलता बंधु ग्राम मुड़ागांव के सहयोग से हुआ। अंत में रामेश्वर बिसी, चलता, अम्बिकापुर ने धन्यवाद देते हुए अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रेश पर दिवंगत यात्रियों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

You may also like