Home राजनीतिक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज आज से : संतोष साहू

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज आज से : संतोष साहू

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। भाजपा नगर मंडल महामंत्री संतोष साहू ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और संगठन के मार्गदर्शन से भाजपा नगर मण्डल रायगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 10 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समान में वृद्धि हो।

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता
स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का 10 से 12 अगस्त, और चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान के दौरान मण्डल के सभी बूथों, एवं भाजपा के पदाधिकारीओं, कार्यकर्त्ताओं के घरों में तिरंगा लगाना और तिरंगा यात्रा निकालना और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शासकीय भवनों एवं संस्थानों, आवासीय भवनों में तिरंगा फहराया जाएगा। भवनों को रौशनी से सजाया जाएगा, रंगोली बनाई जाएगी और सेल्फी ज़ोन तैयार किए जाएंगे। यह अभियान नागरिक एकता और सामूहिक उत्सव की भावना पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता के साथ स्वच्छता और जल संरक्षण के संकल्प को भी समाहित किया गया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आज से हर घर तिरंगा कार्यक्रम 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा।

You may also like