Home राजनीतिक दलगत राजनीति से परे सर्वधर्म समभाव का संदेश लेकर 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा : रामचंद्र

दलगत राजनीति से परे सर्वधर्म समभाव का संदेश लेकर 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा : रामचंद्र

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्कार पब्लिक स्कूल के बैनर तले 12 अगस्त की सुबह शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी। देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत इस यात्रा की खासियत यह है कि अबकि बार 150 फीट तिरंगा को छात्र-छात्राएं पूरे सम्मान के साथ निकालते हुए भारत माता के जयकारे लगाएंगे।

      संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता में रू-ब-रू होकर बताया कि इस वर्ष तिरंगा यात्रा को शानदार चार वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। इस वर्ष तिरंगा यात्रा को और विस्तृत कर लोगों की मांग को देखते हुए पिछले वर्ष 100 फीट का तिरंगा लंबाई में बनाया गया था। इस वर्ष 150 फीट लंबा तिरंगा बनवाया जा रहा है। लगातार लोगों में देशप्रेम के प्रति बढ़ रही जन जागरूकता को देखते ये निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पिछले वर्षों में निकली तिरंगा यात्रा में सर्व समाज को भी निमंत्रण इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया जायेगा। लोगों से बातचीत हो भी रही है।

       इस वर्ष एक मोबाइल वैन को यात्रा के पीछे रखेंगे जिसमें मौसम और धूप को देखते हुए इस वाहन में डॉक्टर, नर्स और चिकित्सा सेवा का सामान रखा जाएगा ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में उचित उस व्यक्ति या स्कूली बच्चों को समय पर चिकित्सासेवा मिल सकेगी। खास बात यह है कि तिरंगा यात्रा में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल को हरी झंडी दिखाने आमंत्रित किया गया है। पिछले साल 2000 लोगो ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। इस वर्ष उम्मीद है कि ये संख्या दोगुनी होगी। तिरंगा यात्रा जिस जगह से गुजरेगी, वहां बच्चों के लिए पानी, जूस और बिस्किट के स्टॉल भी लगाए जाएंगे । तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से आरंभ होकर शहर के चौक-चौराहों से होकर वापस नटवर स्कूल में आकर समाप्त होगी।

शिक्षाविद रामचन्द्र शर्मा ने दलगत राजनीति से परे सर्वधर्म समभाव की भावना से सभी धर्म, जाति के लोगों से अपील भी की है कि वे तिरंगे के सम्मान के लिए ही सही, मगर वतनपरस्ती से जुड़ी इस यात्रा में शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल जरूर दें।

You may also like