Home रायगढ़ न्यूज रायगढ़ की फुटबॉलर बेटी अनन्या गुप्ता का कर्नाटक की टीम से नेशनल के लिए चयन

रायगढ़ की फुटबॉलर बेटी अनन्या गुप्ता का कर्नाटक की टीम से नेशनल के लिए चयन

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ के गुप्ता परिवार की फुटबॉलर बेटी अनन्या गुप्ता पिछले 2 साल से बेंगलुरू के किक स्टार्ट फुटबॉल एकेडमी में प्रोफेशनल फुटबॉलर बनने की ट्रेनिंग प्राप्त कर रही है।

                चूंकि इनके पिता विजय गुप्ता पूर्व में फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं, इसलिए सपना है कि उनकी बेटी प्रोफेशनल फुटबाल खेल में आगे बढ़े जिसको अनन्या साकार करने का प्रयास कर रही हैं।

रायगढ़ में एकेडमी से फुटबॉल की शुरुआत करते ही पहला नेशनल छत्तीसगढ़ के लिए 13 वर्ष की आयु में खेला। इसके बाद अपने खेल को और बेहतर बनाने के लिए बेंगलुरू की एकेडमी ज्वाइन की और लगातार 2 वर्ष से कर्नाटक टीम से नेशनल खेल रही हैं ।

You may also like