Home रायगढ़ न्यूज गुड न्यूज : सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ में रायगढ़ का बजा डंका

गुड न्यूज : सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ में रायगढ़ का बजा डंका

by SUNIL NAMDEO EDITOR

शानदार 3,22,124 सदस्यों के साथ रायगढ़ पूरे छग में अव्वल

ढोल और बम-पटाखों की जोरदार गूंज के साथ भाजपा कार्यालय मना जश्न

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में रायगढ़ जिले ने समूचे छत्तीसगढ़ राज्य में 3,22,124 सदस्यों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ भाजपा में नया मुकाम प्राप्त करते हुए रायगढ़ जिला भाजपा इकाई को गौरवान्तित किया है।

इस आसाधारण सफलता को हासिल करने के एवज में तीन दिन पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छग चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, संगठन महामंत्री पवन साय एवं प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित प्रदेश भाजपा से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारियों की मौजूदगी में रायगढ़ जिला को सम्मानित किया जा चुका है। इसी परिप्रेक्ष्य में कल दोपहर रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में भी छग में प्रथम स्थान आने की ऐतिहासिक सफलता का जश्न ढोल और बम पटाखों की जोरदार गूंज के बीच धूमधाम से मनाया गया।

           इस दौरान वित्तमंत्री ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और संगठन पर्व जिला प्रभारी धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल व अन्य जिला पदाधिकारीगण सहित शताधिक देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने आकाश में गुब्बारे उड़ाकर रायगढ़ भाजपा के प्रदेश में अव्वल आने का संदेश दिया। रायगढ़ जिला इकाई को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने का आसाधारण और ऐतिहासिक कार्य के लिए सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया तथा  सदस्यता टोली को बधाई दी गई।

                जिला प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कहा कि सदस्यता अभियान कार्यक्रम में रायगढ़ इकाई द्वारा , 2,70,000 के लक्ष्य को पार करते हुए 120 प्रतिशत आगे बढ़कर 3,22,124 सदस्य बनाए गए। अभियान में तत्पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत, लगन और माइक्रो प्लानिंग के बल पर 3,22,124 सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य से 120 फीसदीअधिक सदस्य बनाया। निश्चित ही यह रायगढ़ जिला भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला क्षण है।

                    श्री कौशिक ने यह भी कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने पर मैं सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं कि मेहनत और जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर विश्वास का परिणाम है जो विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित है।

You may also like