रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रायगढ़ पार्षद चुनाव की दावेदारी में सभी पार्टियों के लोग पार्षद पद के लिए टिकट पाने की तैयारी में जुटे हैं और अपनी – अपनी पार्टी से दावेदारी करने लगे हैं। वहीं वार्ड नंबर 39 से भाजपा पार्टी से श्रीमती पूर्णिमा दास भी भाजपा पार्टी से दावेदारी करते हुए जनता की सेवा के लिए उत्सुक नजर आ रही हैं।

पूर्णिमा का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से भाजपा में सेवार्थ भाव से कार्यकर्ता के रूप में संगठन का कार्य करते आ रही हूं। वार्ड में बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया। बूथ अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा एवं लोकसभा में पार्टी को बढ़त दिलवाने में भूमिका रही। वहीं अध्यक्ष महिला समूह रेलवे बांग्लापारा रायगढ़,विकास नगर महिला दुर्गा समिति सदस्य, एनिमल लवर्स टीम मेंबर रायगढ़,गौ सेवा संघ सदस्य के रुप में निरंतर 2 वर्षों से गौ सेवा करते आ रही हूँ। लगातार भाजपा के लिए विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय चुनाव में कार्य भी किया।

इसी तरह सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंदों को रक्त व्यवस्था करवाती आ रही हूं। अभी तक 50 से भी अधिक मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाया, यह कार्य निरंतर जारी है। यदि मुझे भाजपा से पार्षद पद हेतु प्रत्याशी बनाया जाता है तो मैं भाजपा प्रत्याशी के रूप में निश्चित रूप से भारी मतों से जीत दर्ज कर पार्टी का मान एवं गौरव बढ़ाकर तथा संगठन को मजबूत करने के लिए एवं रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य करने का हर सम्भव प्रयास करने के लिए संकल्पित रहूंगी।