Home रायगढ़ न्यूज प्रकाश नायक बने हिमाचल प्रदेश की दून लोकसभा चुनाव के सह पर्यवेक्षक

प्रकाश नायक बने हिमाचल प्रदेश की दून लोकसभा चुनाव के सह पर्यवेक्षक

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक को हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिमला-4 (एससी) लोकसभा क्षेत्र में दून विधानसभा क्षेत्र के लिए सह पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने की सूचना पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला सांसद और सदस्य सीडब्ल्यूसी प्रभारी चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश ने प्रकाश नायक को पत्र प्रेषित कर दी। उन्होंने कहा कि आपकी अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता और योगदान, अनुभव व प्रतिबद्धता से पार्टी को इस सीट पर लाभ मिलेगा।

             जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के पदाधिकारियों ने नगर कांग्रेस महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक सहित समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने अपने पूर्व विधायक प्रकाश नायक को मिली इस जिम्मेदारी पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी का आभार प्रकट किया है, साथ ही इस जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु प्रकाश नायक को शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।

You may also like