सांसद संतोष पांडेय ने संत नामदेव मंदिर का किया भूमिपूजन, मंच निर्माण के लिए 3 लाख की दी मंजूरी


कवर्धा (सृजन न्यूज़)। नामदेव कल्याण समाज की जिलास्तरीय बैठक गत 5 अक्टूबर को नामदेव समाज के भवन में आयोजित हुई। सांसद संतोष पाण्डेय ने सामाजिक भवन में मंदिर की नींव रखी। विधिवत पूजन में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर और समाज के जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव भी अपने सामाजिक साथियों के संग मौजूद रहे।
स्वागत की कड़ी में जिलाध्यक्ष नामदेव ने शॉल और श्रीफल सांसद संतोष पांडेय को भेंट किया। वहीं उपाध्यक्ष चंद कुमार ने शाल और श्रीफल से अनिल ठाकुर पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष को भेंट किया। कैलाश नामदेव सचिव, अशोक नामदेव संरक्षक, विजय नामदेव कोषाध्यक्ष, राजू नामदेव सह सचिव, हेमंत नामदेव, मंच संचालन बसंत नामदेव ब्लाक बोडला अध्यक्ष, मनोज गोलू नामदेव जिला वरिष्ठ सदस्य, पिपरिया ब्लॉक अध्यक्ष सुनील, आनंद नामदेव के साथ राजेंद्र नामदेव सचिव कोषाध्यक्ष शेखर नामदेव, पूर्व पार्षद श्रीमती विद्या नामदेव ने अनिल ठाकुर पूर्व अध्यक्ष का स्वागत किया।
नामदेव समाज की महिलाओं ने स्वागत गीत पेश कर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए अगवानी की। महिला मंडली के स्वागत गीत और रामायण पाठ की खूब सराहना हुई। समाज के युवा टीम ने जोरदार नारे के साथ सांसद श्री पाण्डेय का स्वागत किया गया। जिला नामदेव कल्याण समाज ने मिलकर रामलला की प्रतिमा सांसद संतोष पांडेय को भेंट करते हुए आभार जताया। सांसद ने मर्यादा पुरुषोत्तम की मूर्ति को माथे से लगाते हुए नामदेव समाज के विकास की कामना भी की।
सांसद श्री पांडेय ने अपने उद्बोधन में नामदेव समाज की तारीफ करते हुए कहा कि नामदेव समाज एक बहुत बड़े पहुंचे संतश्री का समाज है। भगवान विठ्ठल श्री कृष्ण को मानने वाला समाज है। इस दौरान समाज की तरफ से कुछ मांगे रखी गई। उन्होंने प्रमुख मांग सामाजिक मंच के लिए 3 लाख की तत्काल स्वीकृति दी, साथ ही समाज के अन्य मांगों को भी जल्द ही पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया। इसी तरह दूसरी मांग कॉलेज रोड में मंगल भवन के पास चौक को संत नामदेव चौक के नामकरण हेतु कहा गया, और जल्द ही इसकी प्रक्रिया को आगे करवाने में पूर्ण सहयोग की बात कही गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नामदेव कल्याण समाज का विकास और प्रगति की बात की, साथ ही जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव ने समाज की तरफ से धन्यवाद सांसद श्री पांडेउ को दिया। इसके पश्चात सामाजिक सदस्यों ने मीटिंग में मनोज गोलू नामदेव का सम्मान करते हुएउनके द्वारा पूर्व मे जमा रखी गई सामाजिक राशि को समाज हित के कार्य में लगाने की बात कही। ब्लाक अध्यक्ष बसंत नामदेव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

