Home रायगढ़ न्यूज चक्रधर समारोह में लोगों ने पहली बार देखा 500 साल पुरानी असम का प्रमुख असमिया सत्रिया नृत्य

चक्रधर समारोह में लोगों ने पहली बार देखा 500 साल पुरानी असम का प्रमुख असमिया सत्रिया नृत्य

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। चक्रधर समारोह में पहुंचने वाले दर्शकों को विविध भारतीय व क्षेत्रीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य आदि कलाओं से परिचित होने का अवसर मिल रहा है। इसी क्रम में चक्रधर समारोह के सातवें दिन दर्शकों को 500 साल पुरानी असम का प्रमुख असमिया सत्रिया नृत्य भी देखने का अवसर चक्रधर समारोह मंच के माध्यम से मिला।

          समारोह में रायपुर से पहुंची सुश्री मृदुस्मिता दास और श्री राजीव कुमार दास के युगल द्वारा असमिया सत्रिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अनोखे नृत्य की प्रस्तुति ने चक्रधर समारोह के सातवे दिन की शाम को यादगार बना दिया जिसे उपस्थित दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे। असमिया सत्रिया नृत्य असम का एक सुंदर शास्त्रीय नृत्य है।

     यह नृत्य आध्यात्मिक व कलाओं से सम्पूर्ण भारतीय सांस्कृतिक नृत्य है। यह पूर्वोत्तर में ठंड के मौसम में सामान्यतः किया जाता है। संगीत के क्षेत्र में सात शास्त्रीय नृत्य है। असमिया सत्रिया नृत्य 8वें शास्त्रीय नृत्य के रूप में शामिल की गई है। यह नृत्य वैष्णव विचारधारा को समर्पित है।

You may also like