Home रायगढ़ न्यूज मोदी की गारंटी के चलते रांची में खिलेगा कमल – रायमुनि भगत

मोदी की गारंटी के चलते रांची में खिलेगा कमल – रायमुनि भगत

by SUNIL NAMDEO

जशपुर/रांची (सृजन न्यूज)। रांची महानगर के जगरनाथपुर मंडल अंतर्गत न्यू कालभिन्न में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों से मुलाकात कर विधायक ने पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की सविस्तार जानकारी देते हुए मोदी की गारंटी पर प्रकाश डाला।

          ज्ञात हो कि रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की कमान संभाले जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत धुंआधार जनसंपर्क कार्यक्रम में व्यस्त हैं। भारी गर्मी में भी रोजाना मतदाताओं तक पहुंच भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जीत दर्ज कराने में अपना अमूल्य वोट देने का अपील कर रही हैं। लोकतंत्र के महापर्व को धूमधाम से मनाते हुए मताधिकार का उपयोग करने मतदाताओं को जागरूक भी जशपुर विधायक द्वारा लगातार किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रांची महानगर के जगरनाथपुर मंडल अंतर्गत न्यू कालभिन्न पहुंचीं। यहां ग्रामीणों से चर्चा करते हुए श्रीमती भगत ने भाजपा के इतिहास और रीति नीति से ग्रामीणों को अवगत कराया। श्रीमती भगत ने यहां केंद्र में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं सविस्तार बता जागरूक किया और मोदी की गारंटी पर प्रकाश डालते हुए इस पर विश्वास जताने का बात कही।

         विधायक श्रीमती भगत ने ग्रामीणों से कहा कि विकास कार्यों में बयार लाने के साथ सभी धर्म, समुदाय और वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सोचने व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने वाली एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही है। यहां लोगों का सम्मान के साथ सभी को योग्यता के आधार पर उचित स्थान भी मिलता है।

         इस दौरान कृपाशंकर भगत, सावित्री निकुंज सहित रांची लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like