Home रायगढ़ न्यूज रायगढ़ में गोल्डन ब्यूटी बिजनेस अचीवर्स अवॉर्ड, ब्राइडल मेकअप रनवे एंड फैशन शो 7 जुलाई को

रायगढ़ में गोल्डन ब्यूटी बिजनेस अचीवर्स अवॉर्ड, ब्राइडल मेकअप रनवे एंड फैशन शो 7 जुलाई को

by SUNIL NAMDEO

न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के एडवांस तकनीक सेमिनार में मेकअप और नेल आर्ट सीखने का  मिलेगा मौका

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ के खूबसूरत शहर यानी कला और संस्कार धानी नगरी रायगढ़ के थ्री स्टार होटल अंस इंटरनेशनल में आगामी 7 जुलाई को होने जा रहा है इस साल का सबसे बड़ा इवेंट गोल्डन ब्यूटी बिजनेस अचीवर्स अवॉर्ड एंड ब्राइडल मेकअप रनवे शो एंड फैशन शो। यहां सभी को आगे बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है, साथ ही एडवांस तकनीक सेमिनार में मेकअप और नेल आर्ट सीखने मिलेगा।

               इसे प्रेजेंट करते हैं न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन और इसे ऑर्गेनाइज्ड करती हैं उषा शर्मा। न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन हमेशा से एक अच्छा एक प्लेटफॉर्म तैयार करता है उन महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो बिजनेस करती हैं और हाउसवाइफ भी हैं जो अब अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को इस स्टेज पर दिखा सकती हैं। इससे वह आत्मनिर्भर और काम और नाम को बड़ा सकती हैं।

                 इस इवेंट को सपोर्ट करते हैं ममता, योगिता, जया, मोना, सुभाष मलिक, विक्की रतनानी और देव चंद्रा (डिजिटल छत्तीसगढ़ न्यूज)। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 8839789069 पर अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

You may also like