आसमानी कहर बरपने से किसान की मौत, टुकड़ों में बंट गया मोबाइल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कुड़ेकेला (सृजन न्यूज)। छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत की घटना सामने आई है। इस हादसे में मृतक के साथ काम कर रहा एक अन्य ग्रामीण भी घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि आसमानी गाज सीधे किसान पर गिरी और उसके पास रखा मोबाइल कई टुकड़ों में बंट गया। घटना की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर द्वारा गोपी पटेल को मृत घोषित कर नेहरू चौहान का प्राथमिक उपचार जारी है।

                इस मामले के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बनहर निवासी गोपी पटेल पिता नान्ही राम पटेल (55 वर्ष) अपने खेत मे मूंगफली की फसल लगा रखा था। बीते बुधवार की शाम अचानक मौसम में परिर्वतन हुआ व तेज आंधी तूफान के साथ बादल में गरज चमक होना प्रारम्भ हो गया। इस बीच किसान खेत मे काम करता रहा व अचानक आकाशीय बिजली सीधे किसान के शरीर पर गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

            वहीं उसके साथ काम कर रहे मजदूर नेहरू चौहान पर गाज के असर पड़े। उसे तत्काल उपचार हेतु छाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा नेहरू का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद अस्पताल से रिलीव कर दिया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि खेत से होकर टॉवर लाइन गुजरने व किसान द्वारा अपने कपड़े की जेब में मोबाइल रखे जाने के कारण बिजली मृतक के शरीर में समाहित हुई होगी। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक लड़का व दो लड़की छोड़ गया।

You may also like

Leave a Comment