Home रायगढ़ न्यूज जिला कांग्रेस कार्यालय में चुनाव प्रभारी चंद्रदेव राय कल लेंगे अहम बैठक

जिला कांग्रेस कार्यालय में चुनाव प्रभारी चंद्रदेव राय कल लेंगे अहम बैठक

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के अनुसार कल 13 जनवरी को दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस भवन में नगरीय निकाय रायगढ़ हेतु नियुक्त चुनाव प्रभारी चंद्रदेव राय महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।

                                                 चूंकि, श्री राय इस चुनावी बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाय चुनाव संबंधी नीतियों को सभी कांग्रेसजनों के साथ साझा करेंगे। ऐसे में में सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों, कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणों, जिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी प्रदेश पदाधिकारियों, पूर्व महापौर, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत के समस्त कांग्रेसजनों, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सेवादल, इंटक, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदगणों,पूर्व एल्डरमैन, छाया पार्षदों व समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी गणों की उपस्थिति अनिवार्य है।

You may also like