डॉ. यश चड्डा बने रायगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष और महासचिव की अनुशंसा पर अंचल में खेल को मिलेगा नया आयाम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं संघ के प्रदेश महासचिव गुरुचरण सिंघ होरा की अनुशंसा पर रायगढ़ में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉ. यश चड्डा को जिला टेनिस संघ के अध्य्क्ष पद की कमान सौंपी गईं है.उनकी इस नियुक्ति से जिला टेनिस संघ रायगढ़ के खिलाड़ियों में उत्साह है.

                        जिला टेनिस संघ रायगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. यश चड्डा बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध कैंसर सर्जन एवं टेनिस के खिलाडी हैं जो बीते कई वर्ष से निरंतर इस खेल से जुड़े हैं. इन्होंने यूपी से 14 वर्षीय आयु वर्ग एवं 16 वर्षीय आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया. साथ ही अखिल भारतीय आमंत्रण टूर्नामेंट में भी अपने उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया है.
                 यहां बताना लाजमी होगा कि डॉ. यश चड्डा अंचल के मशहूर चिकित्सक और मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रकाश मिश्रा के दामाद हैं. जिला टेनिस संघ में उनकी इस नियुक्ति से जहाँ खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है, वही जिले में टेनिस खेल को एक नया आयाम मिलेगा. जिला टेनिस संघ द्वारा इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष एवं सचिव का आभार जताया गया, साथ ही ग्रेंड विजन और ग्रेंड न्यूज़ परिवार द्वारा भी उनकी नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दी की गई.

You may also like

Leave a Comment