नवयुवक कला समिति के गणेश पूजा और श्रृंगार से अभिभूत हो रहे भक्त

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर में अनेक प्रकार के भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थपित कर पूजा हर चौक चौराहे में किया जा रहा है, किंतु हमेशा ऐतिहासिक रूप से गणेश पूजन समारोह करने वाले के प्रथम दृष्टि में शहर के भक्तों को कोतरा रोड के मनोकामना पूर्ति गणेश का नाम सर्वप्रथम विदित होता है।

मनोकामना पूर्ति गणेश भगवान का दर्शन कर श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना व गणेश भगवान के श्रृंगार की प्रशंसा शहर में ही नहीं, अपितु पूरे जिले हो रहा है। गणेश की पूजा-अर्चना करने सर्वेश्वरी नगर कोतरा रोड में भक्तों का सैलाब देखा जा रहा है। भक्त पंडाल में अपने भगवान गणेश से मनोकामना कर रहे हैं। अरदास पूर्ण होने से  मनोकामनापूर्ति गणेश नाम सिद्ध हुआ। सच्चे मन से मनोकामना करने पर और विशेष पूजा-अर्चना करने पर भगवान गणेश अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं, जिसके कई जीवित उदाहरण हैं। चित्रकूट के विशेष 5 आचार्यों का आगमन रायगढ़ शहर में हुआ है। इससे भक्तों में धार्मिक रूप से एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है। साथ ही हर दिन संगीत मंत्रमुग्ध आरती का आयोजन हो रहा है। इस भव्य आयोजन का 2009 में एक छोटे स्वरुप से किया गया था और धीरे-धीरे पूरे शहर में एक ऐसा भव्यता के साथ आयोजन हो रहा है।

फूलों के श्रृंगार के लिए दिल्ली से आती है माला

आप सभी को बता दे कि इस भव्य आयोजन धर्म यज्ञ में समिति मुख्य रूप से राहुल राज, शुभम अग्रवाल, राहुल शर्मा, आलोक अग्रवाल, अंकित शर्मा, शुभम शर्मा, शुभम जायसवाल, आशु चौहान, यश डालमिया, मयंक शर्मा एवं अनेक सदस्यों के अथक प्रयासों से ही यह धार्मिक आयोजन भव्यता से किया जा रहा है। समिति का संदेश है कि भव्यता साज सजावट से नहीं, बल्कि भक्तों के भाव से आती है।

You may also like

Leave a Comment