Home रायगढ़ न्यूज दीपान्निता सरकार के कथक ने बांधा समा

दीपान्निता सरकार के कथक ने बांधा समा

by SUNIL NAMDEO

मंच पर उतरा लखनऊ घराने और जयपुर घराने का बेजोड़ संगम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। दिल्ली से पहुंची कथक नृत्यांगना सुश्री दीपान्निता सरकार की ने चक्रधर समारोह की दूसरी शाम मंच पर प्रस्तुति दी। नृत्य के दौरान उनकी भाव भंगिमाओं और मुद्राओं ने पूरे कार्यक्रम में समा बांध दिया।

           दीपान्नीता सरकार कथक के लखनऊ घराने की हैं और प्रस्तुति दे रहे कलाकार सौरभ जयपुर घराने से ताल्लुक रखते हैं। इस तरह मंच पर लखनऊ और जयपुर घराने का बेजोड़ संगम दर्शकों को देखने को मिला। पूरी प्रस्तुति के दौरान नर्तकों की पखावज, हारमोनियम बांसुरी और तबले के साथ संगत देखते ही बनती थी। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।

               दीपान्निता ने महाराजा चक्रधर सिंह के कला के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान को नमन करते हुए कहा कि हम कथक कलाकारों को राजा चक्रधर सिंह के बारे में पढ़ाया जाता है। हम कलाकार बचपन से उनके कला अवदानों के बारे में सीखते आए हैं। आज उनकी नगरी में हमे अपनी कला के प्रदर्शन का मौका मिल रहा है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

You may also like