
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने भारतीय इतिहास के बेहद खास मानी जाने वाली दो महान शख्सियतों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई धूमधाम से मनाई। यह दिन सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को याद कराता है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने दोनों नेताओं की स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को स्मरण कर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि बापू ने दुनिया को यह सिखाया कि अहिंसा और सत्य के बल पर भी बड़े से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। वहीं, शास्त्री जी ने अपने जीवन से सादगी, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी देश की आत्मा को दर्शाता है।
इस जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, संतोष राय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हरेराम तिवारी, संजय देवांगन, शाखा यादव, रामलाल पटेल, मदन महंत, दयाराम धुर्वे, वसीम खान, संतोष चौहान, लखेश्वर मिरी, अनुराग गुप्ता, उस्मान बेग, गौरांग अधिकारी, राजू चौहान, दीपक भट्ट, सुरेन्द्र सिंह, हरिराम खूंटे, सुदेश लाला, रोहित महंत, वकील सिद्दीकी, विजय चौहान, संतोष कुम्हार और घासीदास महंत उपस्थित थे।
